वीडियो: असम में बाढ़ से हालात गंभीर, ब्रह्मपुत्र नदी ने किया खतरे के निशान को पार, सड़कों पर शरण ले रहे लोग

असम में बाढ़ के कारण अबतक छह जिलों के 53,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। लगभग 3,000 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

असम में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। दिबरुगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जसस्तर अपने खतरे के निशान को पार कर चुकी है। खतरे के बीच निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भरने के कारण उन्हें अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक बाढ़ के कारण अबतक छह जिलों के 53,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। लगभग 3,000 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। स्थानीय लोग बाढ़ग्रस्त इलाके से निकलकर सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia