वीडियो: स्पाइसजेट में सफर करना खतरे से खाली नहीं? 18 दिन में 8 इमरजेंसी लैंडिंग ने खड़े किए कई सवाल!
पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की यह आठवीं घटना है। मंगलवार को कंपनी के दो और विमानों में इसी तरह की खराबी की खबरें आई थी। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विमानन कंपनी स्पाइसजेट की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक साथ दो तकनीकी खराबी की खबरों के बाद आज स्पाइसजेट के विमान में एक और तकनीकी खराबी की खबर सामने आ गई।
मौसम संबंधी रडार काम नहीं करने पर स्पाइसजेट का एक मालवाहक विमान जो कि चीन के चोंगक्विंग जा रहा था मंगलवार को कोलकाता लौट आया है। वहीं पिछले 18 दिनों में आठ खराबी की घटनाओं के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। देखें ये रिपोर्ट
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
