वीडियो: अब पंजशीर पर तालिबान की आंख! सरेंडर की दी चेतावनी, मसूद बोले- मिलेगा करारा जवाब

अफगानिस्तान में दूर की कौड़ी बनी पंजशीर घाटी अब तालिबान को खटकने लगी है। यहां पर कब्जा जमाने के लिए तालिबानी लड़ाकों ने चढ़ाई शुरू कर दी है। 100 से ज्यादा तालिबानी घाटी की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसको लेकर पंजशीर नेता अहमद मसूद को चेतावनी भी जारी की गई है।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अफगानिस्तान में दूर की कौड़ी बनी पंजशीर घाटी अब तालिबान को खटकने लगी है। यहां पर कब्जा जमाने के लिए तालिबानी लड़ाकों ने चढ़ाई शुरू कर दी है। तालिबानी लड़ाकों ने पंजशीर प्रांत में भी दस्तक दे दी है। इसको लेकर पंजशीर नेता अहमद मसूद को चेतावनी भी जारी की गई है।

तालिबान का कहना है कि अगर अहमद मसूद की सेनाएं सरेंडर नहीं करेंगी तो उन पर हमला किया जाएगा। हालांकि, अहमद मसूद ने भी साफ कर दिया है कि हम सरेंडर करने वालों में से नहीं हैं। जंग के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि हमारे दस हजार से ज्यादा लड़ाके तालिबान से टक्कर लेने के लिए तैयार हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia