जानिए उस आतंकी के बारे में जिसने पुलवामा हमले को दिया अंजाम 

आतंकी आदिल अहमद डार काकापोरा का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि आदिल वही आतंकी है जिसने इस घटना को अंजाम दिया। आदिल ही कार चला रहा था। उस कार में 350 किलो विस्फोटक थे। इसी कार ने जाकर सीआरपीएफ के बस में टक्कर मारी थी।

गुरुवार को सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था। काफिले में करीब 78 गाड़ियां थीं। जिनमें 2500 से ज्यादा जवान मौजूद थे। जैश-ऐ-मोहम्मद के आतंकी ने 350 किलो विस्फोटक से लदे वाहन को सीआरपीएफ की बस से भिड़ा दिया। जिससे हुए ब्लास्ट में हमारे जवानों के लहू से सड़कें लाल हो गईं। धमाके की गूंज 10 किमी तक सुनाई दी। धमाके के बाद आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग भी की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 15 Feb 2019, 2:46 PM