उत्तरकाशी सुरंग से ऐसे बाहर आएंगे 41 मजदूर, NDRF ने किया मॉकड्रिल, देखें वीडियो

एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस बीच एनडीआरएफ ने सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए पाइपलाइनों के माध्यम से व्हीलड स्ट्रेचर ले जाने का डेमो दिखाया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सुरंग में 41 मजदूर 12 दिन से फंसे हुए हैं। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का 13वां दिन है। मजदूरों के सुरंग से बाहर निकालने के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन ने अभी तक करीब 48 मीटर ड्रिलिंग की है। 800 एमएम व्यास के पाइप डाले गए हैं। करीब 2 मीटर पाइप काटा जा रहा है। मजदूर 60 मीटर दूर फंसे हैं। अब मजदूरों को निकालने के लिए 12 मीटर की खुदाई की जानी बाकी है और 14 मीटर पाइप डाले जाने हैं।

एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस बीच एनडीआरएफ ने सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए पाइपलाइनों के माध्यम से व्हीलड स्ट्रेचर ले जाने का डेमो दिखाया। नीचे दिए गए वीडियो लिंग में आप पूरा मॉकड्रिल देख सकते हैं। जैसे ही खुदाई पूरी होगी इसी तरह से 41 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला जाएगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia