वीडियो: मई की इस तारीख को दिखेगा चांद का 'खूनी चेहरा', जानें भारत में दिखेगा या नहीं?

इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण प्रशांत महासागर की मध्य रेखा, अमेरिका, अफ्रीका और कनाडा, ग्रीनलैंड का दक्षिणी हिस्से पर दिखाई देगा।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आने वाली 15-16 मई के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा।यह चंद्र ग्रहण वैशाख मास में लगने वाला है और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) होगा, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस चांद का रंग लाल होगा यानी यह खून सरीखे (Blood Moon) लाल रंग का दिखाई देगा। आपको बता दें, जब चांद धरती की परछाई के पीछे पूरी तरह से ढक जाएगा तब इस पर सूरज की कोई रोशनी नहीं पड़ रही होगी। यह अंधेरे में चला जाएगा। लेकिन चांद कभी पूरी तरह से काला नहीं होता। यह लाल रंग का दिखने लगता है।इसलिए कई बार पूर्ण चंद्र ग्रहण को लाल या खूनी चांद भी कहते हैं।

अगर आपको चंद्र ग्रहण देखना है तो आपको धरती के उस हिस्से में रहना होगा जहां रात हो।वैसे इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण प्रशांत महासागर की मध्य रेखा, अमेरिका, अफ्रीका और कनाडा, ग्रीनलैंड का दक्षिणी हिस्से पर दिखाई देगा। भारत में यह नहीं दिखाई देगा। ये मध्य अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका और यूरोपीय देशों में दिखाई देगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia