वीडियो: महाराष्ट्र के ठाणे में बारिश के बीच हादसा, विशाल होर्डिंग गिरा, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

यह होर्डिंग दुकान के ऊपर लगा हुआ था। अचानक होर्डिंग गिर गया। इस दौरान एक लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र के ठाणे में बारिश के बीच हादसा हुआ है। डोम्बिवली इलाके के सहजानंद चौक पर एक होर्डिंग अचानक गिर गया। होर्डिंग के नीचे दबकर तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विशाल होर्डिंग और लोग इधर-उधर भागने लगे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बारिश हो रही थी।

यह होर्डिंग दुकान के ऊपर लगा हुआ था। अचानक होर्डिंग गिर गया। इस दौरान एक ऑटो वाले ने भागकर अपनी जान बचाई। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे यह दुर्घटना हुई। इसमें घायल होने की खबर नहीं है।

इससे पहले पुणे में भी होर्डिंग गिरा था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia