वीडियो: महाराष्ट्र में किसानों का मंत्री के सामने प्रदर्शन, मांगों को लेकर किया हंगामा, हिरासत में कई अन्नदाता

प्रदर्शनकारी किसान इमारत की पहली मंजिल पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल पर कूद गए। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

मुंबई में मंत्रालय भवन के अंदर किसान अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान इमारत की पहली मंजिल पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल पर कूद गए। पुलिस की कार्रवाई जारी है। राज्य मंत्री दादाजी भुसे मंत्रालय भवन के अंदर प्रदर्शनकारी किसानों से बात कर रहे हैं। कुछ किसानों को हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन भेजा गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए