वीडियो: संसद में शपथ के दौरान जय श्रीराम के नारे पर ओवैसी का तंज, ‘अच्छा है मुझे देखकर उन्हें याद आए ये शब्द’

संसद सत्र के दूसरे दिन एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान संसद में जय श्रीराम के नारे लगने लगे। ओवैसी ने कहा कि अच्छा है मुझे देखकर उन्हें ये शब्द याद आए, काश उन्हें बच्चों की मौत भी याद आ जाए।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

17वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। आज सत्र का दूसरा दिन है। लेकिन सत्र के दोनों दिन सदन के अलग-अलग नारे सूनने को मिला। हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के शपथग्रहण के दौरान संसद ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे से गूंज उठा। बता दें कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने सोमवार को भी बंगाल के तृणमूल कांग्रेस सांसदों के शपथग्रहण के दौरान ये नारे लगाए थे।

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी के शपथ ग्रहण के दौरान सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। जैसे की ओवैसी अपनी सीट से उठकर शपथ के लिए वेल में आए तो बीजेप और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके जवाब में ओवैसी ने भी दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए जोर-जोर से और नारे लगाने का इशारा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी शपथ पूरी की और अंत में जय भीम, जय मीम, अल्लाहु अकबर और जय हिन्द के नारे लगाए।


संसद से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “अच्छा है कि मुझे देखकर उन्हें ये बातें याद आती हैं, उम्मीद करता हूं कि वे संविधान और मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत को भी याद करेंगे।”

गौरतलब है कि ओवैसी अक्सर मोदी सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलते रहे हैं। चाहे वो राम मंदिर का मसला हो या फिर तीन तलाक से जुड़ा बिल, इन तमाम अहम मुद्दों को लेकर ओवैसी ने लगातार 5 साल मोदी सरकार की खिलाफत की है।

वहीं दूसरी ओर संगरूर से आम आदमी पार्टी के सदस्य भगवंत मान ने शपथ लेने के बाद ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा लगाया। इस पर बीजेपी ने तंस कसते हुए कहा कि अब मान अकेले बचे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Jun 2019, 3:28 PM