वीडियो: भारत बंद का दिल्ली-NCR में भारी असर, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, जाम के झाम में फंसे हैं लोग

किसानों के भारत बंद के चलते दिल्ली-एनसीआर में भारी जाम देखा जा रहा है। अगर आप दिल्ली एनसीआर में रह रहे हैं और घर से निकलने की तैयारी में है तो एक बार अपडेट जरूर लें ले। अगर जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें क्योंकि आप भी जाम में फंस सकते हैं।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के भारत बंद का असर पूरे देश में देखा जा रहा है। तेलंगाना का हैदराबाद से बिहार के हाजीपुर तक बंद का असर देखा जा रहा है। जगह-जगह सड़क पर उतर कर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। कई पार्टियों के कार्यकर्ता भी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं। दिल्ली एनसीआर में बंद का भारी असर देखा जा रहा है। किसानों हाईवे जाम कर दिया है। इसका असर सड़कों पर देखा जा रहा है। कई जगहों पर लोग जाम के झाम में फंस गए हैं।

ऐसे में अगर आप दिल्ली एनसीआर में रह रहे हैं और घर से निकलने की तैयारी में है तो एक बार अपडेट जरूर लें ले। अगर जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें क्योंकि आप भी जाम में फंस सकते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज भारत बंद के ऐलान के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम देखा जा रहा है। गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ऐसे में इस रास्ते पर जानें से बचें।


वहीं, डीएनडी पर भी भारी जाम है। गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। जाम में लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में इस रास्ते पर भी जाने से बचें।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia