वीडियो: भारी बारिश से गुरुग्राम पानी-पानी, सड़कों पर जलजमाव से लोग हुए परेशान

गुरुग्रम में बारिश से एक तरफ जहां सड़कों पर पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद लोगों को गर्मी से रहत भी मिली है। गुरुग्राम में मौसम सुहाना हो गया है।

गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जमा हुआ पानी।
गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जमा हुआ पानी।
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली से सटे गुरुग्रम में भारी बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। ऐसे में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़क पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। गुरुग्रम से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे सड़कों पर पानी भर गया है। सड़क पर जलजमाव के बीच लोग जद्दोजह करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देश के कई जिलों में लोग भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। ऐसे में गुरुग्रम में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से रहत भी मिली है। गुरुग्राम में मौसम सुहाना हो गया है।

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश हुई है। बारिश के बाद राजधानी में भी मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia