वीडियो: 'प्रधानमंत्री को खतरा है तो महिला सांसद दांत निकलवाकर जाएं सदन में'

दिल्ली पहुंचीं आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने पत्रकारों से कहा कि 'यह आश्चर्यजनक है कि देश की कोई भी अदालत असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नफरती बयानों और क्रियाकलापों पर स्वतः संज्ञान नहीं ले रही है।

user

नवजीवन डेस्क

9 फरवरी 2026 को एक कार्यक्रम के सिलसिले में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली पहुंचीं राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने पत्रकारों से कहा कि 'यह आश्चर्यजनक है कि देश की कोई भी अदालत असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नफरती बयानों और क्रियाकलापों पर स्वतः संज्ञान नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री को देश की महिला सांसदों से खतरा है तो फिर सदन में खड़ा होकर देश को सुरक्षित होने का भरोसा कौन देगा? भारती ने तंज में कहा कि टीवी चैनलों की बहस में किसी ने कहा कि महिला सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री को दांत काटे जाने का खतरा है? तो फिर सवाल यह है कि क्या महिला सांसद अपने दांत तोड़कर सदन में जाएं। देखिए यह वीडियो -

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia