वीडियो: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच उफनते नाले में फंसी कार में अटकी ‘जिंदगी’, देवदूत बना BRO, ऐसे बचाई जान

एक वीडियो बद्रीनाथ के लामबगड़ नाले से सामने आया है। जहां उफनते नाले में कार जा फसीं। कार में सवार लोगों की जान बाल-बाल बची। सूचना मिलने के बाद बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और बाढ़ के पानी में फंसी कार से यात्रियों को बचाया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। नदिया और नाले उफान पर हैं। इस बीच एक वीडियो बद्रीनाथ के लामबगड़ नाले से सामने आया है। जहां उफनते नाले में कार जा फसीं। कार में सवार लोगों की जान बाल-बाल बची। सूचना मिलने के बाद बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और बाढ़ के पानी में फंसी कार से यात्रियों को बचाया।

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चारधाम तीर्थयात्रियों को मौसम में सुधार होने तक यात्रा टालने की सलाह दी गई है। बारिश से प्रदेश के पौड़ी जिले में हादसा हुआ है। यहां के जिला अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिले के लैंसडौन क्षेत्र के समखाल में भारी बारिश की वजह से खेत का मलबा मजदूरों के टैंट पर जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोट्द्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 19 Oct 2021, 9:19 AM