वीडियो: CAA के खिलाफ देश की ‘आधी आबादी’ सड़क पर, लोग कह रहे, ‘ये धाकड़ हैं, धाकड़ हैं...’

नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरी हुई हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें सीएए के खिलाफ छात्राएं और महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘दंगल’ का ‘धाकड़ है’ गाना सुना जा सकता है।

user

नवजीवन डेस्क

नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरी हुई हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें सीएए के खिलाफ छात्राएं, लड़कियां और महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘दंगल’ का ‘धाकड़ है’ गाना सुना जा सकता है।

वीडियो देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाएं और छात्राओं को प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में महिलाएं मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भी आवाज उठा रही हैं। इसके अलावा इस वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का प्रदर्शन भी दिकाया गया है, जो नागरिकता कानून और छात्र-छात्राओं के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।

इसके अलावा इस वीडियो में उस तस्वीर को भी दिखाया गया है, जिसने देश और विदेश के लोगों के ध्यान को अपनी ओर खींचा है। 16 दिसंबर को जामिया में प्रदर्शन कर रहे छात्र को पुलिस लाठियों से पीट रही है। उनके साथ पांच लड़कियां भी थीं। पांचों लड़कियां उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन छात्र जैसे ही आगे आया, पुलिस वालों ने उसे खींचकर मारना शुरू कर दिया। इस पर एल लड़की ने पुलिस को उंगली दिखाते हुए ऐसा नहीं करने के लिए कहा। इस तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

इसके अलावा उस तस्वीर को भी इस वीडियो में दिखाया गया है, जिसमें 19 दिसबंर को जंतर मंतर पर छात्राओं सुरक्षा बलों को गुलाब के फूल दिए और कहा कि पुलिस जितना चाहें उन्हें लाठी मार सकती है, लेकिन उनका संदेश ‘घृणा के बदले में प्यार’ है।

बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में इस बिल के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस हिंसक प्रदर्शन में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 Dec 2019, 12:46 PM