वीडियो: ...जब UP पुलिस पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- क्या समझ रखा है, पहले वॉरंट लेकर आओ तब रोकना

कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी किसानों से मिलने के लिए रविवार आधी रात के बाद लखीमपुर खीरी रवाना हो गई थी, लेकिन उन्हें हरगांव के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा की यूपी पुलिस से नोंकझोक हुई।

user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी किसानों से मिलने के लिए रविवार आधी रात के बाद लखीमपुर खीरी रवाना हो गई थी, लेकिन उन्हें हरगांव के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक उन्हें हरगांव से हिरासत में लेकर सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया गया।

प्रियंका गांधी के साथ दीपेंद्र हुड्डा भी लखीमपुर खीरी जाना चाहते थे। इस दौरान काफी धक्कामुक्की भी हुई। प्रियंका गांधी ने इस दौरान पुलिस कर्मियों को खूब सुनाया। बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia