वीडियो: राहुल गांधी बोले- बिहार की इन युवा बेटियों के साथ NDA सरकार ने बड़ा धोखा किया
राहुल गांधी कई लड़कियों से बात की। उन्होंने उनके दुख और दर्द को समझा। उन्होंने कहा कि बिहार की इन युवा बेटियों की समझ, हौसला और सपने सब प्रेरणादायक हैं। मगर NDA सरकार की उपेक्षा उनके साथ सबसे बड़ा धोखा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बने कहा कि बिहार की इन युवा बेटियों की समझ, हौसला और सपने सब प्रेरणादायक हैं। मगर NDA सरकार की उपेक्षा उनके साथ सबसे बड़ा धोखा है। जो इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकार तक नहीं दे पाई। हम उनकी आवाज़ दबने नहीं देंगे। हर बेटी अपने सपनों को पूरा करेगी, ये वादा है।
वीडियो में एक लड़की ने राहुल गांधी को बताया कि उसने पढ़ाई छोड़ दी है। इसलिए छोड़ दी है कि कॉलेज बहुत दूर है। उनके लिए रास्ते सुरक्षित नहीं है। उसने बताया कि जब लड़कों को ही मार दिया जाता है, तो हम तो लड़की है। लड़कियों ने बताया कि बाहर जाने से डर लगता है।
लड़कियों ने बताया कि बस, ट्रेन और हर जगह डर लगता है। लड़कियों ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम की जरूरत है। हम उम्मीद है कि आने वाली सरकार इस क्षेत्र में काम करेगी।
एक लड़की ने बताया कि तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर पढ़ने जाती हूं। बस है लेकिन चढ़ नहीं सकती, क्योंकि लड़के लोग छेड़खानी कर देते हैं। लड़कियों के लिए अलग बस होनी चाहिए।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia