छात्रों की गूंजः राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट्स से खतरा, आपके फोन में बैठा है सिस्टम
इंदौर में राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए देश की संस्थाओं पर कुछ लोगों के नियंत्रण और छात्रों की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी।
इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ''देश पर एक सिस्टम का कब्ज़ा है। आरएसएस और "हम दो, हमारे दो" की अगुवाई में गिनती के लोगों ने मिल कर भारत की हर संस्था पर अपना नियंत्रण कर लिया है। सरकार हो, व्यापार हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, खेल हो, मीडिया हो, न्यायपालिका हो, चुनाव आयोग हो या ब्यूरोक्रेसी - इस सिस्टम में हुनर नहीं, पैसा और पहुंच मायने रखता है। इस क़ब्ज़े के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ छात्रों की आवाज़ ही सिस्टम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसीलिए सिस्टम को स्टूडेंट्स से खतरा है - क्योंकि वो सवाल पूछते हैं, जवाबदेही मांगते हैं।" देखिए कार्यक्रम में नेता विपक्ष का पूरा संबोधन -
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
