वीडियो: चुनाव आयोग के सत्ता का एजेंट बन जाने से भड़का है युवाओं का यह आक्रोश: RJD प्रवक्ता जयंत जिज्ञासु
चुनावी शुचिता और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं और छात्रों का हुजूम 2 अक्टूबर को जंतर मंतर पर उमड़ पड़ा। उनके समर्थन में सैकड़ों लोग पहुंचे और लगभग दिन भर अपने संवैधानिक अधिकार के लिए पुलिस के साथ दो-दो हाथ किया।
चुनावी शुचिता और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं और छात्रों का हुजूम 2 अक्टूबर को जंतर मंतर पर उमड़ पड़ा। उनके समर्थन में सैकड़ों लोग पहुंचे और लगभग दिन भर अपने संवैधानिक अधिकार के लिए पुलिस के साथ दो-दो हाथ किया। इन युवाओं की मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और SIR को रद्द किया जाए। मगर दिल्ली पुलिस लगातार इन युवाओं की अभिव्यक्ति का दमन करती रही, उन्हें जंतर मंतर पर प्रदर्शन क्या खड़े होने की भी मोहलत नहीं दी। इन नौजवानों का समर्थन करने आरजेडी प्रवक्ता जयंत जिज्ञासु और समाजवादी छात्र सभा की नेता और जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रहीं आराधना भी जंतर मंतर पहुंचे। नवजीवन ने इस मौके पर दोनों से बात की, देखिए यह वीडियो -
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
