वीडियो: छठ पूजा का दूसरा दिन आज, खरना से लेकर छठ पूजा तक जानिए शुभ मुहूर्त

छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। छठ का पर्व चार द‍िनों का होता है और इसका व्रत सभी व्रतों में सबसे कठ‍िन होता है। इसल‍िए इसे महापर्व के नाम से जाना जाता है।

user

विनय कुमार

छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। छठ का पर्व चार द‍िनों का होता है और इसका व्रत सभी व्रतों में सबसे कठ‍िन होता है। इसल‍िए इसे महापर्व के नाम से जाना जाता है। आज इस पर्व का दूसरा दिन है। व्रति महिलाएं इसकी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

आज खरना है और इस दिन छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद बनाया जाता है। खरना के दिन भर व्रत रखा जाता है और रात में रसिया का विशेष प्रसाद बनाया जाता है। यह प्रसाद गुड़ से बनाया जाता है। इस प्रसाद को हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर बनाया जाता है और इसमें आम की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं छठ की बात करे को 20 नवंबर संध्या अर्घ सूर्यास्त का समय 05 बजकर 25 मिनट पर है। 21 नवंबर उषा अर्घ सूर्योदय का समय 06 बजकर 48 मिनट पर है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia