वीडियो: शिवराज सिंह चौहान से मिलकर फूट-फूटकर रोईं ये महिलाएं, बोलीं- भैया हमने आपको वोट दिया और चुना लेकिन...

वीडियो में शिवराज सिंह चौहान से मिलकर दो महिलाएं रोती हुई नजर आ रही हैं। यह महिलाएं शिवराज सिंह से कह रही हैं कि भैया हमने तो आपको वोट दिया था, आपको चुना था लेकिन आपको सीएम नहीं बनाया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर नाम के ऐलान के बाद शिवराज सिंह चौहान के खेमे में मायूसी छा गई है। मोहन सिंह यादव को सीएम घोषित करने के बाद शिवराज सिंह चौहान के समर्थक भावुक हो गए हैं। कुछ समर्थकों के तो आंसू निकल पड़े हैं। ऐसा ही एक वीडियो भोपाल से सामने आया है। भोपाल से सामने आए वीडियो में दो महिलाएं शिवराज से मिलकर फूट-फूटकर रोती नंजर आ रही हैं।

वीडियो में शिवराज सिंह चौहान से मिलकर दो महिलाएं रोती हुई नजर आ रही हैं। यह महिलाएं शिवराज सिंह से कह रही हैं कि भैया हमने तो आपको वोट दिया और आपको चुना, लेकिन आपको सीएम नहीं बनाया गया। महिलाएं कह रही हैं कि भैया हम आपको कभी भी नहीं छोड़ेंगे। महिलाओं को रोता देख शिवराज भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं भी आप लोगों को नहीं छोड़ूंगा, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं भी यहीं रहूंगा। नीचे दिए गए लिंक में आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia