चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के ‘विक्रम’ लैंडर की फिर 'सॉफ्ट लैंडिंग', देखें वीडियो

ISRO ने बताया कि विक्रम ने चांद की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंड किया है। विक्रम लैंडर ने अपने उद्देश्य पूरे कर लिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

चंद्रयान 3 मिशन को लेकर इसरो ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। इसरो के मुताबिक विक्रम लैंडर ने एक बार फिर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसी के साथ अपने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रज्ञान रोवर ने पहले चरण का काम खत्म कर दिया है और वह विक्रम लैंडर के अंदर चला गया है। प्रज्ञान रोवर को स्लीपिंग मोड में डाला दिया गया है।

इसरो ने एक वीडियो शेयर कर लिखा- 'विक्रम ने चांद की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंड किया है। विक्रम लैंडर ने अपने उद्देश्य पूरे कर लिए हैं। विक्रम लैंडर का हॉप एक्सपेरिमेंट को सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। कमांड मिलने के बाद इसके इंजन ने फायर किया है। उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाया और 30-40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से उतर गया। इससे भविष्य में सैंपल वापल लाने और मानव मिशन में मदद मिलेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia