वीडियो: गुजरात के राजकोट में गैस से भरे गुब्बारों में धमाका, 4 लोग घायल
गुजरात के राजकोट में मंगलवार देर शाम एक मार्केट में गैस से भरे गुब्बारों के अचानक फट जाने से 4 लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, एक व्यक्ति गैस से भरे गुब्बारे बेच रहा था कि अचानक गुब्बारों में ब्लास्ट हो गया।
महिला के हाथ में मौजूद गैस गुब्बारों में अचानक विस्फोट होने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। धमाके के बाद लोग बाजार में इधर-उधर भागते नजर आए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए