वीडियो: नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भीषण आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी, अंदर फंसे कई लोग, बचाव कार्य जारी

नोएडा के सेक्टर-12 स्थित मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में भयानक आग लग गई है। हॉस्पिटल में फंसे मरीजों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। दमकल की करीब 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

नोएडा के सेक्टर 12 में मेट्रो अस्पताल में गुरुवार को भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन फंसे हुए हैं। इमारत की कांच को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, मेट्रो अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है। इस घटना के बाद मरीजों को अस्पताल से निकालकर सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 07 Feb 2019, 2:17 PM