वीडियो: मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर सड़कों पर उतरे ‘अन्नदाता’, पीएम आवास घेरने की तैयारी

यूपी के किसान जमीन अधिग्रहण पर उचित मुआवजे कीमांग को लेकर दिल्ली में पीएम हाउस का घेराव कर सकते हैं। किसानों को दिल्ली-यूपीबॉर्डर पर रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार कोकिसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया था।

इससे पहले मोदी सरकार के खिलाफ सैकड़ों किसानों का हुजूम शुक्रवार शाम को जब नोएडा से होकर गुजरा तो कई घंटों के लिए नोएडा थम सा गया। हालात यह हो गई कि दिल्ली जाने वाले डीएनडी फ्लाईओवर को बंद करना पड़ा। जिसकी वजह से कई घंटों तक लोगों को भारी जाम का सामना भी करना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए