वीडियो: राजस्थान के रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, साफिया जुबैर की जीत के साथ कांग्रेस का लगा ‘शतक’
राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार साफिया जुबैर ने 12228 मतों से बीजेपी के प्रत्याशी सुखवंत सिंह को हराया है।
रामगढ़ उपचुनाव में जीत के साथ ही राजस्थान में कांग्रेस ने जीत का शतक लगा दिया। इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 99 सीटें थी। जो अब रामगढ़ मिलकर पूरी 100 हो गई।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
