वीडियो: बिहार के मुजफ्फरपुर में कोहरे के चलते आपस में टकराईं कई गाड़ियां, 1 की मौत,15 घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे-28 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई गाड़ियों के आपस में टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

खबरों के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के कांटी के पास कोठिया के निकट कोहरे की वजह से पहले टैंकर और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टैंकर पर स्पिरिट लदा हुआ था। इसके बाद तेज रफ्तार से आ रहे बस ने कार में धक्का मार दिया। हालांकि इसी बीच कार का ड्राइवर मौके से भाग निकला। लेकिन, तब तक कई और गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia