वीडियो: कांग्रेस से मिली हार को पचा नहीं पा रहे शिवराज, छलका दर्द, कहा- हमसे क्या भूल हुई जो ये सजा हमको मिली

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के सदमे से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान उबर नहीं पाए हैं। कालापीपल में लोगों को संबोधित करते हुए उनका दर्द छलका और उन्होंने लोगों से पूछा कि हमसे का भूल हुई कि ये सजा हमको मिली।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भूला नहीं पा रहे हैं। कालापीपल में लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर दर्द छलका है। उन्होंने कवि के अंदाज में अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हमसे का भूल हुई कि ये सजा हमको मिली। शिवराज सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो के मुताबिक, शिवराज ने कहा, “मैंने मध्य प्रदेश की जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कालापीपल में नर्मदा मैया का पानी लाने की योजना बनाई। हमसे कोई नाराजगी थी क्या?’ हमसे का (क्या) भूल हुई कि ये सजा हमको मिली।” हालांकि इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कविता की पक्तियां पढ़ते हुए कहा, “क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्त्तव्यपथ पर जो मिले, ये भी सही वो भी सही।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 02 Feb 2019, 2:42 PM