'20 हजार हो सैलरी, डबल किया जाए ओवरटाइम का पैसा', सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने और क्या कहा?

नोएडा में बीते दिनों सैलरी बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद अब हालात एक बार फिर सामान्य हो गए हैं, श्रमिकों का कहना है कि सैलरी बढ़ तो गई है बस मिल जाए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी अपील की कि जो वादा हमसे किया गया है वो पूरा किया जाए।

user

नंदलाल शर्मा

नोएडा में बीते दिनों सैलरी बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद अब हालात एक बार फिर सामान्य हो गए हैं, सरकार और प्रशासन की अपील के बाद कामगार श्रमिक एक बार अपने काम पर लौट आए हैं। हालांकि कई जगह आज भी प्रदर्शन देखने को मिला। नोएडा सेक्टर 63 में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ का प्रयास किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण उन्हें खदेड़ दिया गया। श्रमिकों का कहना है कि सैलरी बढ़ तो गई है बस मिल जाए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी अपील की कि जो वादा हमसे किया गया है वो पूरा किया जाए।

आपको बता दें, नोएडा में पिछले चार दिनों से चला आ रहा विरोध प्रदर्शन 13 अप्रैल की सुबह हिंसक हो गया था। श्रमिकों ने पुलिस-प्रशासन की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। सैकड़ों जगहों पर ट्रैफिक जाम कर दिया। महिला श्रमिक सड़कों पर बैठ गईं थी। नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों की एक ही डिमांड है कि हेल्पर की सैलरी 20 हजार रुपया प्रति महीना की जाए। ओवरटाइम का पैसा डबल के हिसाब से मिले। महिला श्रमिकों की शिकायत है कि उनके साथ फैक्ट्री में बदतमीजी होती है। 8 घंटे की शिफ्ट के बजाय 12 घंटे की शिफ्ट होती है और ओवरटाइम कभी-कभी मिलता है, जिसका पेमेंट सिंगल रेट के हिसाब से होता है। देखिए महिला श्रमिकों से नवजीवन की बातचीत

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia