सड़क से संसद तक लड़ेंगे छात्रों की लड़ाई: पुणे में बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने कहा कि पेपरलीक के चलते 21 छात्रों ने जान दी है और इस सबके लिए धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं और प्रधानमंत्री अपने एक मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले पा रहे हैं, आखिर शिक्षामंत्री के पास मोदी की कौन सी फाइल दबी है।
महाराष्ट्र के पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक छात्रों और युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। पेपरलीक के चलते 21 छात्रों ने जान दी है और इस सबके लिए धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं और प्रधानमंत्री अपने एक मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले पा रहे हैं, आखिर शिक्षामंत्री के पास मोदी की कौन सी फाइल दबी है।'
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
