वीडियो: दुनिया की आबादी ने छुआ 8 अरब का आंकड़ा, अगले साल चीन को पछाड़ नंबर वन बन जाएगा भारत

मौजूदा समय में चीन की आबादी 1.44 अरब है जबकि भारत की आबादी 1.39 अरब है। दुनिया में ये दोनों ही देश सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं।

user

नवजीवन डेस्क

दुनिया में आबादी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी 800 करोड़ यानी 8 अरब को पार कर चुकी है और 2030 तक वैश्विक आबादी 8.5 अरब पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं 2050 तक 9.7 अरब और 2100 में 10.4 अरब बढ़ सकती है। हैरानी की बात यह है कि जन्म दर उन्हीं देशों में अधिक है जहां प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 2023 तक भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ सर्वाधिक आबादी वाला दुनिया का नंबर वन देश बन जाएगा। बता दें कि मौजूदा समय में चीन की आबादी 1.44 अरब है जबकि भारत की आबादी 1.39 अरब है। दुनिया में ये दोनों ही देश सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia