वीडियो: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, यमुना बाजार और आसपास के इलाके जलमग्न

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद कई परिवार सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट हो गए। सोमवार शाम से ही यमुना का पानी बढ़कर सड़कों और घरों में दाखिल होना शुरू हो गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। निचले इलाकों में पानी घुस जाने से लोगों के घर प्रभावित हुए हैं और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अचानक आई इस स्थिति से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद कई परिवार सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट हो गए। सोमवार शाम से ही यमुना का पानी बढ़कर सड़कों और घरों में दाखिल होना शुरू हो गया था। यह स्थिति बीते साल 2023 की याद दिला रही है, जब राजधानी में भीषण बाढ़ का संकट सामने आया था। एक बार फिर दिल्ली के निचले हिस्से डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia