अमित शाह के इस्तीफे के लिए जंतर मंतर पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

युवा कांग्रेस ने आज जंतर मंतर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में केरल हाउस से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च निकाला।

भारतीय युवा कांग्रेस ने 30 जुलाई को जंतर मंतर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में केरल हाउस से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री उदय भानु चिब ने कहा कि यह लड़ाई केवल छात्रों की नहीं, बल्कि जवाबदेही की है। यदि गृह मंत्री के आदेश पर छात्रों के खिलाफ पैलेट गन और घातक बल का इस्तेमाल किया गया, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। वहीं, यदि यह सब उनकी जानकारी के बिना हुआ, तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि दोनों ही परिस्थितियों में जवाबदेही तय होना आवश्यक है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए