LIVE: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर भारत ने जीता अंडर-19 विश्व कप, राहुल द्रविड़ ने कहा खिलाड़ियों पर गर्व
भारत ने 217 रन बनाकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से शिकस्त दिया है।

भारत बना अंडर-19 विश्व कप का विजेता
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गूंज रहा है विश्व भर में, इंडिया, इंडिया, इंडिया।
भारत बना अंडर-19 विश्व कप का विजेता
अभिनेता शाहरुख खान ने लिखा कि यंग इंडिया पर गर्व हैं।
भारत बना अंडर-19 विश्व कप का विजेता
सुरेश रैना ने लिखा कि अंडर 19 विश्वकप में टीम इंडिया अपराजित। तुम्हारा काम बस शुरू हुआ है। हर एक पल को एंजॉय करो।
भारत बना अंडर-19 विश्व कप का विजेता
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा कि लड़के राहुल द्रविड़ के सुरक्षित हाथों में हैं। इंडियन क्रिकेट के भविष्य में इन युवाओं का योगदान बहुत बड़ा है।
भारत बना अंडर-19 विश्व कप का विजेता
अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने वीडियो पोस्ट की। वीडियो में सचिन तेंदुलकर कह रहे हैं कि एक अच्छे टीम वर्क से एक बड़ी सफलता हाथ आती है। हमारे वर्ल्ड चैंपियन्स को जीत की बधाई। राहुल और पारस का शानदार काम।
भारत बना अंडर-19 विश्व कप का विजेता
भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने कहा कि इस जीत का पूरा श्रेय सहयोगी स्टाफ को जाता है। पिछले दो साल से उन्होंने हमारा काफी साथ दिया है। साथ ही टीम के खिलाड़ियों को भी श्रेय जाता है। राहुल सर महान हैं।
भारत बना अंडर-19 विश्व कप का विजेता
राहुल द्रविड़ ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन सहयोगी स्टाफ के हर शख्स ने अपनी पूरी मेहनत की। हमने इन बच्चों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ किया।
भारत बना अंडर-19 विश्व कप का विजेता
आईसीसी अंडर-19 विश्वकप जीत के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि मुझे अपने खिलाड़ियों पर और उन्होंने जो मेहनत की है उस पर गर्व है।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर भारत ने जीता अंडर-19 विश्व कप, मनजोत का शानदार शतक
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
35.2 ओवर में भारत के 200 रन पूरे।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
हार्विक देसाई और मनजोत कालरा के बीच 65 रनों की साझेदारी हो चुकी हैं।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
34 ओवर के बाद स्कोर- 188/2, बल्लेबाजों का हौसला अफजाई करते हुए भारतीय फैंस
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
31 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 179/2। मनजोता कालरा 91 और हार्विक देसाई 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
मनजोत कालरा की बेहतरीन बल्लेबाजी जारी, शतक से 10 रन दूर
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
29वें ओवर की आखिरी गेंद मनजोत कालरा ने छक्का जड़ दिया। अपने शतक से 11 रन दूर
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
27वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्विक देसाई ने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद ज्यादा उंची उठ गई और नेथन गेंद के पीछे गए पर कैच ड्रॉप हो गया।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
मनजोत कालरा-76 रन और हार्विक देसाई 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचा।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
मनजोत कालरा ने 26 वें ओवर में एक और चौका लगाया।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
शुभमन गिल के आउट होने के बाद हार्विक देसाई क्रीज पर आए हैं।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 133/2
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
21.2 ओवर के बाद मनजोत कालरा 62 रन बनाकर अब भी क्रीज पर जमे हैं।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
भारत का दूसरा विकेट गिरा, शुभमान गिल को परम उप्पल ने बोल्ड किया।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
पृथ्वी शॉ के आउट होने क बाद आए शुभमन गिल ने मनजोत के साथ 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 130/1, जीत से अब बस 97 रन दूर हैं भारतीय टीम
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनजोत कालरा की फिफ्टी। इस टूर्नामेंट में कालरा की यह दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही कालरा ने अर्धशतक लगाया था। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 110/1
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 103/1। मनजोत कालरा 44 रन और शुभमन गिल 20 रनों पर खेल रहे हैं।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
15.5 ओवर में शुभमन गिल के चौके के साथ भारत के 100 रन पूरे।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 88/1। मनजोत कालरा 42 और शुभमन गिल 7 रन बनाकर नाबाद।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
पृथ्वी शॉ के बाद शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। शुभमन इस टूर्नामेंट में अब तक तीन बार मैन ऑफ द मैच खिताब जीत चुके हैं।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/1। मनजोत कालरा 35 रन और शुभमन कालरा (0) क्रीज पर मौजूद
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
पृथ्वी शॉ 41 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हुए। विल सदरलैंड ने पृथ्वी शॉ को बोल्ड किया।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
10वां ओवर करने आए एडवर्ड्स के पहले ही ओवर में मनजोत ने तीन चौके लगाए और भारत को इस ओवर से 15 रन हासिल हुए।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
हेडली के ओवर में पृथ्वी शॉ ने दो चौके लगाए, भारत ने इस ओवर में 11 रन बनाए।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
10 ओवर की समाप्ति के बाद भारतीय टीम का स्कोर 55 रन। अभी तक दोनों बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
एवंस के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ ने स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए चौका लगाया।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
गेंदबाज एवंस के ओवर की पहली गेंद पर दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई तालमेल की कमी दिखाई दी। पृथ्वी शॉ रनआउट होने से बाल बाल बचे।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
बारिश के कारण रूका मैच एक बार फिर से शुरू हो गया है।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
बारिश शुरू होने की वजह से मैच को रोकना पड़ा। चौथे ओवर खत्म होने के बाद भारत बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए है। क्रिज पर मौजूद पृथ्वी शॉ ने 10 रन बनाकर और कालरा 9 रन बनाकर मौजूद हैं।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
इसी बीच मैदान पर बूंदा-बांदी शुरू हो गई है। बारिश तेज होने पर खेल कभी भी रुक सकता है। टीम इंडिया के साथ साथ खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं है।
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
मनजोत के बल्ले से निकलता हुआ पहला छक्का, एवन्स की गेंद को भेजा सीमा रेखा से बाहर
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
टीम इंडिया की पारी का पहला चौका पृथ्वी शॉ के बल्ले से निकलता हुआ। पृथ्वी शॉ शानदार शॉट लगाए
अंडर-19 विश्व कप फाइनल
पहला ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के भारत ने 4 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 2 रन और कालरा 1 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
