यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं क्लास की डेटशीट, 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

10वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का होगा। 12वीं कक्षा का पहला पेपर सैन्य विज्ञान का होगा। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने इस संबंध में जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जार कर दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर टाइम टेबल चेक किया जा सकता है। बोर्ड एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होंगे। राज्य में 16 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी और 4 मार्च तक चलेंगी। सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजकर 15 मिनट तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, कुछ पेपर दूसरे पाली में होंगे, जिसका समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगा।

10वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का होगा। 12वीं कक्षा का पहला पेपर सैन्य विज्ञान का होगा। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने इस संबंध में जानकारी दी। गुलाब देवी ने ने कहा कि छात्र मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें ताकि अच्छे नंबरों के साथ पास हों। साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाओं के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 31.2 लाख छात्र 10वीं और 27.5 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं। परीक्षाएं प्रदेश के 75 जिलों के 8,752 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 10 Jan 2023, 12:40 PM