UP बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक, इन जिलों में रद्द हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा, दोपहर 2 बजे होने थे एग्जाम
परीक्ष रद्द किए जाने की सूचना सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दे दी गई है। बागपत जिला समेत 23 अन्य जनपदों मे दोपहर की पाली में 12वीं की परीक्षा रद्द की गई है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने इसकी जानकारी दी है।

i
उत्तर प्रदेश बोर्ड का 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। यह परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से होनी थी। पेपर लीक होने के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। 275 परीक्षा केंद्रों परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्ष रद्द किए जाने की सूचना सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दे दी गई है। बागपत जिला समेत 23 अन्य जनपदों मे दोपहर की पाली में 12वीं की परीक्षा रद्द की गई है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने इसकी जानकारी दी है।
आजमगढ़ जिले में पेपर लीक होने के बाद आजमगढ़ के सभी सेंटरों पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा के लिए अब बोर्ड द्वारा अगली तारीख निर्धारित की जाएगी। उसके हिसाब से आगे परीक्षा होगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Mar 2022, 1:12 PM
