
फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। आमिर खान अभिनीत '3 इडियट्स' और 'भोपाल: ए प्रेयर फॉर रेन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अखिल मिश्रा का निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। 3 इडियट्स में उन्होंने लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभाया था।
रिपोर्ट के अनुसार, एक मामूली एक्सीडेंट में ने उनकी जान ले ली। 58 वर्षीय अखिल मिश्रा का निधन किचन में काम करने के दौरान पैर फिसलने की वजह से हुआ है। एक्टर के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Published: undefined
हादसे के दौरान अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन बर्नर्ट, हैदराबाद गई हुई थीं। वहां वो एक शूट के सिलसिले में गई थीं। पति के साथ अचानक हुए इस हादसे की खबर के बाद से वो गहरे सदमे में हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined