सिनेमा

अभिनेता अन्नू कपूर को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि अन्नू मदन लाल कपूर जिन्हें 26 जनवरी की सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज छुट्टी दे दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेता अन्नू कपूर को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद 26 जनवरी को भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी टीम द्वारा इलाज किए जाने के बाद, 66 वर्षीय अभिनेता को रविवार सुबह छुट्टी दे दी गई।

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, "अन्नू मदन लाल कपूर जिन्हें 26 जनवरी की सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज छुट्टी दे दी गई है। कार्डियोलॉजी की टीम ने उनका इलाज किया, जिसमें डॉ. जे.पी.एस. साहनी, डॉ रजनीश जैन, डॉ राजीव पासी, डॉ बी.एस. विवेक और डॉ सुशांत वट्टल शामिल हैं।"

डॉ. जैन ने कहा, "अन्नू कपूर की हालत स्थिर है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा