सिनेमा

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी, कहा- काश, बाबूजी साथ होते

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि दुर्भाग्य से यह मेरे लिए दुखद और शोक का समय है। अगर बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत प्रसन्न होते।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके बावजूद पंकज त्रिपाठी खुश नहीं है। दरअसल, इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद पंकज इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर दिल छू लेने वाली बात कही।

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से यह मेरे लिए दुखद और शोक का समय है। अगर बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत प्रसन्न होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ और वह बहुत खुश थे।" पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि इन दिनों अपने गांव में पूरे परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पिताजी का काम क्रिया खत्म होने के बाद फिर मुंबई जाऊंगा।

बता दें, अभिनेता पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं।बीते 21 अगस्त की दोपहर में पंकज त्रिपाठी के पिता स्वर्गीय बनारस त्रिपाठी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पिता के निधन होने की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी उसी रात गोपालगंज के बेलसंड गांव पहुंचे और पिता को कंधा देकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला