सिनेमा

अभिनेत्री सायरा बानो की तबियत बिगड़ी, हिंदुजा अस्‍पताल के ICU में कराया गया भर्ती

ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था। तबियत में सुधार ना होने पर उन्‍हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा और दिलीप कुमार की पत्नी साहिबा सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है। उन्‍हें मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 77 साल की सायरा बानो को 3 दिन पहले अस्‍पताल में भर्ती किया गया था।

Published: undefined

ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था। तबियत में सुधार ना होने पर उन्‍हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो जा रही है। 54 सालों से दिलीप कुमार के साथ जीती रहीं सायरा बानो उनके बिना अकेली हैं। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन उन्‍हें कुछ दिन अभी अस्‍पताल में ही रहना होगा।

बता दें कि सायरा बानो ने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में फिल्म जंगली से की थी । इसके बाद वह पड़ोसन, पूरब और पश्चिम, जमीर जैसी फिल्मों में नजर आईं। सायरा बानो महज आठ साल की उम्र में दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं। सायरा बानो ने इसी उम्र में ये तय कर लिया था कि वह दिलीप कुमार से शादी करना चाहती हैं। दिलीप कुमार से वह 22 साल छोटी थीं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट