सिनेमा

सिनेजीवन: अजय देवगन की 'गंगाजल', मेकर्स ने मनाया जश्न और 'टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म गंगाजल में अभिनेता अजय देवगन थे। अभिनेत्री संजीदा शेख इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अजय देवगन की 'गंगाजल', मेकर्स ने मनाया जश्न
अजय देवगन की 'गंगाजल', मेकर्स ने मनाया जश्न  

23 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है अजय देवगन की 'गंगाजल', मेकर्स ने मनाया जश्न

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'गंगाजल' ने अपनी रिलीज के 23 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स ने 23 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।

प्रकाश प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया, जिसमें अभिनेता अजय देवगन अपने किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही, उनका एक दिलचस्प सीन भी शामिल हैं।

 मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "23 साल बाद भी, यह मास्टरपीस दिल को झकझोर देता है! 23 साल बाद भी, गंगाजल आज भी एक कड़वी और बेबाक याद दिलाता है कि जब सत्ता बेलगाम हो जाती है और इंसाफ को किनारे धकेल दिया जाता है, तो क्या होता है। फिल्म के किस हिस्से ने आपको सोचने और सवाल करने पर मजबूर किया?"

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म गंगाजल में अभिनेता अजय देवगन थे। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, ग्रेसी सिंह, मोहन जोशी, यशपाल शर्मा और मुकेश तिवारी जैसे कलाकार नजर आए थे।

इलियाना डिक्रूज ने मां को गले लगाकर दी बर्थडे की बधाई, पोस्ट में लिखा- आपके जैसा कोई नहीं

अभिनेता इलियाना डिक्रूज शनिवार को अपनी मां समीरा डिक्रूज का जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने मां के प्रति अपना प्यार जाहिर किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी मां अभिनेत्री को गले मिल रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "मम्मी, आपके जैसा कोई नहीं है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही, फैंस कमेंट सेक्शन पर अभिनेत्री की मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 इलियाना के पिता का नाम रोनाल्डो डिक्रूज है, जो पेशे से एक मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन या इंजीनियर हैं और वे गोवा के रहने वाले रोमन कैथोलिक ईसाई हैं।

 उनकी माता का नाम समीरा डिक्रूज, एक मुस्लिम परिवार से थीं, और बाद में उन्होंने इस्लाम से ईसाई धर्म अपनाया था। इलियाना अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी एक बड़ी बहन (फराह), एक छोटा भाई (रीस) और एक छोटी बहन (एलीन) हैं। जब इलियाना 10 वर्ष की थी, तब उनका परिवार मुंबई से वापस गोवा में शिफ्ट हो गया था, जहां उनका अधिकांश बचपन बीता है।

भावना पानी ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई, कहा- उनके जैसा कोई नहीं

अभिनेत्री भावना पानी फिल्मों और रंगमंच में खास पहचान रखती हैं। उन्होंने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में बताया कि वे अपने करियर में एक बार संजय लीला भंसाली की फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

 उन्होंने बताया, "संजय लीला भंसाली सर, चाहे मुझे कोई भी रोल दें, उसे आगे ले जाना मेरे ऊपर है। मैं उम्मीद करती हूं कि जब भी मुझे उनकी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा, तो वह शानदार, दमदार और चुनौतीपूर्ण रोल होगा। मैं यह भी उम्मीद करती हूं कि वह डांस वाला हो क्योंकि मैंने बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखा है। मुझे लगता है कि संजय लीला भंसाली सर को शास्त्रीय संगीत और नृत्य की अच्छी समझ भी है।

 अभिनेत्री का मानना है कि हिंदी फिल्मों में अगर किसी निर्देशक ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य और म्यूजिक को बड़े कैनवास पर उतारा है, तो वे संजय लीला भंसाली सर हैं।

कुणाल खेमू ने पियानो बजाते हुए वीडियो किया शेयर, अमित त्रिवेदी के स्टूडियो की धुन पर दी परफॉर्मेंस

अभिनेता कुणाल खेमू इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' के रिलीज को लेकर तैयार हैं। शनिवार को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वे इस समय पियानों की नई धुन सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पियानों बजा रहे हैं। अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फैंस को उनके द्वारा बजाई जा रही है धुन वाइब करने के लिए कहा।

 अभिनेता कुणाल खेमू ने लिखा, "बस वाइब कर रहा हूं। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं और उसके लिए जुनूनी हैं, तो आप हमेश उसका हल निकाल ही लेते हैं। मैं कुछ समय से पियानो के साथ छेड़छाड़ कर रहा हूं। अभी जो धुन मैं निकाल रहा हूं वह मुझे तभी से पसंद हैं, जिस दिन मैंने इसे अमित त्रिवेदी के स्टूडियो में सुनी थी।"

 उन्होंने आगे लिखा, "तो मैं कोशिश करता रहा कि इसे पियानो पर कैसे बजाया जाए और कम से कम खुद को तो अच्छा लगे। एक ऐसे इंसान के लिए जो म्यूजिक पढ़ना नहीं जानता या पियानो के बारे में ज्यादा नहीं जानता, मुझे लगता है कि मैंने ठीक-ठाक कर लिया। खैर, भावनाओं को समझो और वाइब करो।"'टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख, बोलीं- उम्मीद नहीं थी मेरे किरदार को इतना प्यार मिलेगा 

'टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख, बोलीं- उम्मीद नहीं थी मेरे किरदार को इतना प्यार मिलेगा 

अभिनेत्री संजीदा शेख इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार को मिल रही सराहना के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।

अभिनेत्री संजीदा शेख ने इंस्टाग्राम पर फिल्म में अपने द्वारा निभाए गए किरदार की कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए। इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि छोटे से किरदार दर्शकों में इतना प्रभाव डालेगा।

 अभिनेत्री ने लिखा, "एक कलाकार के तौर अपने काम का सबसे मजेदार हिस्सा वो किरदार निभाना है, जो आपको चुनौती दें। फिल्म टॉक्सिक ने मुझे एक ऐसा अनोखा रोल निभाने का मौका दिया, जो मेरी असल जिंदगी से बहुत अलग है और शायद इसी वजह से मुझे इसे करने में बहुत मजा भी आया।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए