सिनेमा

सिनेजीवन: प्रियंका की वजह से निक की आंखों में आए आंसू और आशा भोसले ने दुबई में मनाया 86वां जन्मदिन

अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को एक मर्मस्पर्शी दृश्य की शूटिंग करते देख वहां मौजूद निक जोनस की आंखों में आंसू भर आए और वरिष्ठ पाश्र्व गायिका आशा भोसले ने अपना 86वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ दुबई में मनाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी आगामी बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के आखिरी दृश्य ने उनके पति निक जोनास को इतना भावुक कर दिया था कि वह रो पड़े थे। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के इतर प्रियंका ने पीपल डॉट कॉम को बताया, "यह काफी मजेदार था, क्योंकि मैं उस दृश्य की शूटिंग अपनी शादी से ठीक चार दिन पहले कर रही थी।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि उनकी निर्देशक सोनाली बोस सहित सभी लोग "हमारा बहुत ख्याल रख रहे थे। यहां तक कि जब हम दिल्ली में थे, उन्होंने हमारे लिए 'वेडिंग अप्रूवल रूम' भी बनाया था।" अभिनेत्री ने साल 2018 के दिसंबर में निक जोनास से शादी की थी। शादी से पहले शूटिंग के आखिरी दिन बोस ने निक को सेट पर सेलिब्रेशन के लिए बुलाया था।

Published: undefined

बोस ने कहा, "लेकिन वे थोड़ी देर पहले ही आ गए और हम लोग अंधेरे में थे और प्रियंका काफी दिल छू लेने वाले एक दृश्य की शूटिग कर रही थी। तभी मैंने सिसकने की आवाज सुनी और मैंने अचानक पीछे मुड़कर देखा कि निक मेरे बगल में खड़े थे और प्रियंका को भावुक देख वो रो रहे थे। वह पल काफी प्यारा था।"

इस पर प्रियंका ने कहा, "उन्होंने कहा कि तुमने अपने पति को रुला दिया, यह दृश्य शानदार था। वह पल वास्तव में प्यारा था।"

Published: undefined

आशा भोसले ने दुबई में मनाया 86वां जन्मदिन

वरिष्ठ पाश्र्व गायिका आशा भोसले ने अपना 86वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ दुबई में मनाया। सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दिग्गज गायिका नीले रंग की साड़ी में केक काटते नजर आ रही हैं।

Published: undefined

आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैंने दुबई में अपने रेस्तरां में जन्मदिन मनाया। मैं, अपने प्यारे कर्मचारियों और मेहमानों से घिरी हुई हूं, जो मुझे और मेरे शानदार परिवार को देखने आए हैं! इससे ज्यादा बेहतर तरीके से मेरा जन्मदिन नहीं मनाया जा सकता था। मुझे देखने के लिए आए सभी लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद, इसका आयोजन करने वाले लोगों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Published: undefined

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की