सिनेमा

सिनेजीवन: फोटोशॉप के जरिए निक की बांहों में पहुंची प्रियंका और सलमान खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 31 साल

प्रियंका ने अपनी और निक की फोटोशॉप की हुई तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा , “मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं निक जोनस। बधाई हो जोनस ब्रदर्स, मुझे आप सभी पर बेहद गर्व है।” सुपरस्टार सलमान खान ने बॉलीवुड में 31 साल का सफर कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पॉप सिंगर निक जोनस की पत्नी और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फोटोशॉप के सहारे एक ऐसी तस्वीर बनाई है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ऑरिजिनल तस्वीर म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड 2019 के समारोह की है जहां निक अकेले खड़े नजर आ रहे हैं जबकि उनके भाई जो और केविन अपनी पत्नियों सोफी और डेनियल को किस करते दिख रहे हैं।

अब प्रियंका ने फोटोशॉप की मदद से निक के साथ अपनी तस्वीर जोड़ दी है और ऐसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा निक के साथ हैं।

Published: undefined

प्रियंका ने मंगलवार की रात को इसी मॉर्फ्ड तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा कि वह हमेशा निक के साथ हैं। उन्होंने लिखा, "मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं निक जोनस। बधाई हो जोनस ब्रदर्स! मुझे आप सभी पर बेहद गर्व है! 'सकर।"'

Published: undefined

सलमान खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 31 साल

सुपरस्टार सलमान खान ने बॉलीवुड में 31 साल का सफर कर लिया है और इसके साथ ही अभिनेता ने भारतीय फिल्म उद्योग और अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अभिनय की शुरुआत करने वाले सलमान ने मंगलवार रात ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने बचपन की एक अनदेखी तस्वीर को साझा की।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "भारतीय फिल्म उद्योग और 31 साल के सफर का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से इस अद्भुत सफर को संभव बनाने वाले मेरे सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Published: undefined

दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान और सलमा खान के बेटे सलमान ने 'मैंने प्यार किया', 'सनम बेवफा', 'साजन', 'अंदाज अपना अपना', 'हम आपके हैं कौन', 'करण-अर्जुन', 'हम दिल दे चुके सनम', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'तेरे नाम', ' हम साथ-साथ हैं' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

अपने 31 साल के सफर में सलमान ने कई शैलियों में काम किया है, जैसे कॉमेडी फिल्म 'बीवी नं. 1', 'मुझसे शादी करोगी', 'रेडी' और 'नो एंट्री'।

Published: undefined

इसके बाद साल 2000 से उन्होंने एक्शन फिल्मों की तरफ रुझान किया, जिसमें 'दबंग', 'वांटेड', 'एक था टाईगर', 'किक', 'टाइगर जिंदा है' शामिल हैं।

53 वर्षीय स्टार ने 'सुल्तान' जैसी खेल-केंद्रित फिल्मों में भी काम किया और 'बजरंगी भाईजान' जैसी काफी भावुक फिल्में भी कीं।

अपने अभिनय करियर के अलावा सलमान एक फिल्म निर्माता, एक टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं और अपनी चैरिटी संस्था 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' के माध्यम से जरुरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की