'गेम ऑफ थ्रॉन्स' स्टार सोफी टर्नर और अमेरिकी गायक जो जोनास की फ्रांस में हुई शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास पारंपरिक परिधान में नजर आईं। यहां शनिवार को सोफी और जो ने दूसरी बार एक दूसरे साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी की तस्वीरे इंटरनेट पर वायरल हो गईं हैं।
Published: undefined
नवविवाहित जोड़े के अलावा सबसे ज्यादा प्रियंका के लुक ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आर्कषित किया।
Published: undefined
प्रियंका ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी पहन रखी थी और बालों का जूड़ा बनाया था। वहीं निक ने काले रंग का टक्सीडो पहन रखा था। दोनों ने डेनियल जोनास और केविन जोनास व अन्य के साथ पारिवारिक फोटो भी खिंचवाई।
Published: undefined
अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग पूरी कर ली है। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। इसमें अर्जुन कपूर और संजय दत्त प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के अपने आखिरी शेड्यूल को खत्म करने के बाद कृति ने इंस्टाग्राम के जरिए रविवार को 'पानीपत' के कलाकार और क्रू के सदस्यों को धन्यवाद कहा।
अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कृति ने लिखा, "इसे चुप कराने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, प्यारे और मनोरंजक सह-कलाकार बनने के लिए शुक्रिया अर्जुन। मुझे खुशी है कि हमने यह यात्रा साथ में की और मुझे तुम्हारे रूप में एक शानदार दोस्त मिला है।"
अभिनेत्री ने गोवारिकर की भी प्रशंसा करते हुए और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा, "मुझे यह मौका देने और पार्वती के किरदार में इतनी विविधता जोड़ने के लिए धन्यवाद।"
यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined