सिनेमा

सिनेजीवन: बॉलीवुड में 27 साल पूरे होने पर शाहरुख ने फैंस को कहा शुक्रिया और 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘कबीर सिंह’

शाहरुख खान ने 27 साल पहले फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने अपने फैंस को धन्यवाद कहा है और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने 5 दिन में ही 100 करोड़ की कमाई की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुपरस्टार शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू के 27 साल पूरे होने पर अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताने के लिए अपनी फिल्म 'दीवाना' का दृश्य साझा किया है। उसमें वह बाईक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। खान की फिल्म 'दीवाना' 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। अपने 'बेहतरीन' पल को याददगार बनाने के लिए शाहरूख ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने अपने डेब्यू सीन को रीक्रिएट किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कोई न कोई चाहिए' गाना भी बज रहा है।

वीडियो के साथ ही उन्होंने एक संदेश लिखा है, "हेलो दोस्तों, भारतीय सिनेमा में 27 सालों के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो कि पृथ्वी पर बिताए मेरे जिंदगी का बिल्कुल आधा है। मैं 20 साल से अधिक समय से आपका मनोरंजन करने की कोशिश करता आ रहा हूं, कभी-कभी इसमें सफल हुआ तो वहीं कई बार असफल हुआ हूं। इसलिए, मैं इतने सालों तक मेरा साथ निभाने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

फोटो: सोशल मीडिया

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई शाहिद की कबीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ रिलीज के 5वें दिन ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। मंगलवार को 16.53 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म 5 दिन में ही 100 क्लब में शामिल हो चुकी है। आदर्श तरण ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बताया है कि इस साल सबसे जल्दी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ सलमान खान की फिल्म भारत ही रही। भारत ने महज 4 दिन में यह आंकड़ा छुआ था। जबकि 5 दिन में इस आंकड़े पर पहुंच कर कबीर सिंह दूसरे नंबर पर रही। इसके अलावा केसरी, गली बॉय और टोटल धमाल ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 7,8 और 9 दिन लिए थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ )

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी