सिनेमा

सिनेजीवन: सोशल मीडिया पर छाया मलाइका का योगा पोज और अप्रैल की जगह जुलाई में रिलीज होगी Big B की फिल्म ‘चेहरे’

मलाइका अपने योगासन पोज के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। साथ ही वे प्रशंसकों को योगासन सीखने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही हैं और अमिताभ बच्चन की रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ पहले 24 अप्रैल को रिलीज होनी थी, जो अब 17 जुलाई को रिलीज होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

फिटनेस की जुनूनी मलाइका अरोड़ा ने कपोतासन कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इतना ही नहीं वह अपने प्रशंसकों को योगासन सीखने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही हैं। मलाइका ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जहां वह परफेक्ट योग मुद्रा करती नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "मेरा सबसे बड़ा एक फिटनेस रूल यह कि छुट्टी हो या न हो वर्कआउट नहीं रुकना चाहिए। अपने शेड्यूल में किसी तरह के भी वर्कआउट के जरिए थोड़ा समय जरूर दें। इसी बात पर सप्ताह की शानदार शुरुआत के लिए यह ले हैशटैगमलाइकामूवऑफदवीक। इस सप्ताह के पोज का नाम है मोडिफाइड रिक्लाइंड कपोतासन।"

पोस्ट के साथ ही मलाइका ने इस योगासन को करने के सही तरीके के बारे में भी बताया है।

फोटो: सोशल मीडिया

अप्रैल की जगह जुलाई में रिलीज होगी Big B की फिल्म ‘चेहरे’

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' पहले 24 अप्रैल को रिलीज होनी थी, जो अब 17 जुलाई को रिलीज होगी। यह फिल्म रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित और आनंद पंडित द्वारा निर्मित है।

फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के निर्माता शूजित सरकार और प्रोड्यूसर रॉनी लाहिड़ी के विशेष अनुरोध पर फिल्म की पिछली रिलीज की तारीख को बदल दिया गया है।

रिलीज की नई तारीख के बारे में पंडित ने कहा, "हां हम 'गुलाबो सिताबो' के निर्माताओं के विशेष अनुरोध पर 'चेहरे' को 17 जुलाई को रिलीज करेंगे। शूजित सरकार और रॉनी लाहिड़ी के साथ हमारा हमेशा से ही एक शानदार जुड़ाव रहा है और यह देखते हुए कि न केवल इन दोनों ही रोमांचक फिल्मों को रिलीज की एक बेहतरीन तारीख देना दोनों के लिए ही फायदेमंद है, बल्कि अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए भी यह अच्छा होगा, तो अब हमने 'चेहरे' को 17 जुलाई को रिलीज करने का निर्णय लिया है।"

'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब

  • ,
  • महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का रीजीजू को करारा जवाब, बोले- 2023 का कानून लागू कीजिए, बिना किसी शर्त के