
अभिनेता सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘तानाजी’ का एक नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सैफ अली खान एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सैफ के इस लुक की तुलना HBO की बहुचर्चित सीरीज ‘गेम ऑफ़ थ्रोंस’ के जोन स्नो से की जा रही है।
सैफ के इस लुक को देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। ‘तानाजी’ में सैफ उदयभान राठौड़ की भूमिका में नजर आनेवाले हैं, जिसने शिवाजी महाराज और उनकी सेना के विरुद्ध सिंहगढ़ का युद्ध लड़ था। सोशल मीडिया पर लोग सैफ के स्टाइल पर कॉमेंट कर रहे हैं। हाथ में तलवार लिए सिंहासन पर बैठे सैफ का लुक जॉन स्नो से हूबहू मिलता जुलता नजर आ रहा है।
बता दें कि इस फिल्म की कहानी सिंहगढ़ की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें तानाजी बहुत ही बहादुरी से मुगलों से कोंडाना किला की रक्षा के लिए उदयभान से लड़ते हुए मारे जाते हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं जबकि इसका प्रोडक्शन खुद अजय देवगन ने किया है। फिल्म को अगले साल 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की सेंचुरी लगाने वाले हैं।
Bollywood ऐक्ट्रेस वाणी कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। ट्रोल होने की वजह बनी उनकी टॉप। हालांकि इस लुक में वाणी बेहद खूबसूरत नजर आरही हैं, लेकिन उनकी टॉप के प्रिंट ने सोशल मीडिया पर उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
दरअसल इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में वाणी ने जो फ्रंट नॉट क्रॉप टॉप पहना था उस पर ‘हरे कृष्णा हरे रामा’ लिखा हुआ था। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनपर भड़क गए और उनसे तस्वीर को हटाने के लिए कहने लगे। लोगों का कहना है कि इस तरह के कपड़ों पर राम नाम देख उनकी 'धार्मिक भावनाएं’ आहत हुई हैं।
मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने वाणी और उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने की बात कह डाली। हालांकि विवाद बढ़ता देख कर वाणी ने इन तस्वीरों को हटा दिया।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए