सिनेमा

दीपिका पादुकोण ने ट्विटर-इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट, जानें क्या हो सकती है वजह

दीपिका पादुकोण ने 31 दिसंबर की रात को अपने सभी ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए। उनके इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। दीपिका ने 31 दिसंबर की रात को अपने सभी ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए। उनके इस कदम से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रहने वालीं एक्ट्रेस दीपीका के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अब कोई पोस्ट और ट्वीट नहीं हैं। हाल ही में कई सेलेब्रिटीज के अकाउंट हैक होने की घटनाएं सामने आईं थीं। कई लोगों का मानना है कि शायद दीपिका का अकाउंट भी हैकर्स के हत्थे चढ़ गया होगा।

Published: 01 Jan 2021, 2:00 PM IST

फोटो : IANS

हालांकि उनके एक करीबी से पता चला कि यह दीपिका द्वारा किया गया था, जब वह अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदल रही थीं। ऐसा लगता है कि किसी आने वाले इवेंट को हाइलाइट करने के लिए यह दीपिका की ओर से किया गया एक अस्थायी बदलाव हो सकता है।

Published: 01 Jan 2021, 2:00 PM IST

फोटो : IANS

दीपिका ने अपने पोस्ट जरूर हटा दिए हैं लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ अभी भी अकाउंट पर दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन ट्वीट्स के रिकॉर्ड भी है, जिन्हें उन्होंने अब तक लाइक किया था। हालांकि उन्होंने खुद अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 52.5 मिलियन और ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Published: 01 Jan 2021, 2:00 PM IST

फोटो : IANS

फिलहाल दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेता नीतू कपूर ने कुछ दिनों पहले अभिनेता रणवीर सिंह और उनके बेटे रणबीर कपूर के साथ रणथंभौर से एक फोटो साझा की थी। हालांकि तस्वीर में ना तो दीपिका और ना ही रणबीर की प्रेमिका अभिनेता आलिया भट्ट नजर आईं।

Published: 01 Jan 2021, 2:00 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Jan 2021, 2:00 PM IST

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका, ग्लोबल टैरिफ को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के टैरिफ को कोर्ट ने किया रद्द और ट्रंप के इस नए आदेश से हजारों वैध शरणार्थी होंगे हिरासत में

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ पर सुनाया फैसला, कहा- गैरकानूनी

  • ,
  • टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में इन तीन टीमों से होगी भारत की भिड़ंत, देखें कब किससे होगा मुकाबला

  • ,
  • भारत-अमेरिका समझौते के खिलाफ ‘किसान सम्मेलन’ करेगी कांग्रेस, 'मोदी सरकार ने किसानों के हितों से समझौता किया'