सिनेमा

सिनेजीवन: दीपिका का मजाक उड़ाने पर पति रणवीर को मिली सजा और बर्थडे से पहले किंग खान के लिए उमड़ा फैंस का प्यार

इंस्टाग्राम पर दीपिका के रिपोर्ट कार्डस की तस्वीर पर पति रणवीर ने कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी कि दीपिका ने कहा कि उन्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा और जन्मदिन से एक महीना पहले शाहरुख़ खान के लिए फैंस ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर एक बेहद ही मजेदार कमेंट किया था जिसके बाद अब दीपिका ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। दीपिका ने सोमवार की रात को इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल के रिपोर्ट कार्डस की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके बारे में कुछ बेहद ही मजेदार बातें लिखी हुई थी।

इनमें से रिपोर्ट कार्ड की एक तस्वीर में दीपिका के टीचर ने उनके लिए लिखा था, "निर्देशों का पालन करना सीखना चाहिए।" इस तस्वीर के साइड में दीपिका ने लिखा, "हम्ममममम.।"

इस पर रणवीर ने टीचर के साथ सहमति जताते हुए लिखा, "हां, टीचर मैं आप से सहमत हूं।"

रणवीर के इस कमेंट पर जवाब देते हुए दीपिका ने लिखा, "तुम्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा।"

इंस्टाग्राम पर दीपिका के इस फनी कमेंट को अब तक 28,415 यूजर ने लाइक किया है।

बॉलीवुड में काम की बात करें तो आने वाले समय में दीपिका 'छपाक' में नजर आएंगी जिसमें वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में विक्रांत मेस्सी भी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।

दीपिका और रणवीर साथ में फिल्म '83' में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। रणवीर इसमें दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे जो उस वक्त टीम के कप्तान थे। दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं।

बर्थडे से पहले किंग खान के लिए उमड़ा फैंस का प्यार

अगले महीने यानी अक्टूबर में बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान का जन्मदिन है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों #1MonthForSRKDay के साथ उनकी तस्वीर और वीडियोज वायरल हो रही हैं। शाहरुख़ की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर साल उनके जन्मदिन पर उनके मुंबई स्थित घर (मन्नत) के सामने उनके चाहने वालों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है।

बता दें कि शाहरुख़ खान पिछले करीब 3 दशकों से बॉलीवुड में सक्रीय हैं। साल 1992 में शाहरुख़ ने फिल्म दीवाना से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। काम की बात की जाए तो शाहरुख़ खान आखिरी बार फिल्म जीरो में बउआ के किरदार में दिखाई दिए थे। इसके अलावा फिल्म लायन किंग में उन्होंने अपने बेटे आर्यन के साथ सिंबा के लिए अपनी आवाज़ दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल

  • ,
  • दीपावली के बाद जहरीली हवा का बढ़ा खतरा, फेफड़ों से दिल तक को बीमार कर सकता है प्रदूषण, ऐसे करें बचाव