सिनेमा

मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की हालात नाजुक, फेफड़ों में संक्रमण के चलते आईसीयू में भर्ती

बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की हालात गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती है। उन्हें देर रात मुंबई के सूरज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की तबीयत खराब है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें देर रात मुंबई के सूरज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबरों के मुताबिक उनकी हालत में कोई भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

खबरों के मुताबिक, पिछले हफ्ते फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनको अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से अब तक उनकी हालत में सुधार नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद जहूर खय्याम हालात दिन पर दिन बिगड़ती रही। इस वक्त वो आईसीयू में भर्ती हैं।

मोहम्मद जहूर खय्याम ने अपने संगीतमय सफर की शुरुआत 17 वर्ष की उम्र में की थी। उन्होंने 1953 में आई फिल्म ‘फुटपाथ’ से वो बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के संगीत से खय्याम का जादू बॉलीवुड में चल गया। उन्हें असली पहचान मिली 1961 में आई फिल्म ‘शोला और शबनम’ से, इस फिल्म में उनका संगीत काफी पसंद किया गया।

खय्याम साहब ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कभी कभी’, त्रिशूल, नूरी, रेखा की उमराव जान जैसी फिल्मों में अपना संगीत दिया था। उनके बेहतरीन संगीत के लिए उन्हें पद्मभूषण और संगीत नाट्यम अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Aug 2019, 11:54 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'