
राजकुमार हिरानी के नाम कुछ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और शानदार फ़िल्में हैं, ऐसे में इस बार वह इमोशंस और ह्यूमर से भरपूर एक और खूबसूरत फिल्म डंकी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जी हां, शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की पहली झलक फैंस के सामने आ गई है। मेकर्स ने आज 'डंकी ड्रॉप 1' से पर्दा उठाया है, यह दर्शकों को राजकुमार हिरानी की अनोखी दुनिया की एक झलक देता है, जो कि चार दोस्तों और उनके विदेश तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है।
डंकी ड्रॉप 1 उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली अनोखी लेकिन जीवन बदल देने वाली यात्रा की झलक है। वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, डंकी प्यार और दोस्ती की शानदार कहानी है। वीडियो आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित शानदार कलाकारों द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगा।
Published: undefined
सनी देओल और बॉबी देओल इस वक्त खबरों में हैं और हाल ही में दोनों को कॉफी विद करण में देखा गया था। इस दौरान दोनों ने कई खुलासे किए और कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है। इस दौरान हेमा मालिनी और उनकी बेटियों अहाना और ईशा देओल के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी दोनों ने खुलकर बात की है। अहाना और ईशा दोनों के साथ उनके समीकरण के बारे में पूछे जाने पर सनी ने कहा, "वे मेरी बहनें हैं और इसमें किसी तरह का कोई बदलाव है।
गदर 2 को लेकर वो सभी खुश थे।'' अगस्त में गदर 2 की स्क्रीनिंग पर सनी और बॉबी का अहाना और ईशा के साथ नजर आए थे। ईशा देओल ने इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी और इस दौरान सनी और बॉबी ने न सिर्फ इवेंट की शोभा बढ़ाई बल्कि स्क्रीनिंग के दौरान ईशा और अहाना के साथ पोज भी दिया। कथित तौर पर यह पहली बार था कि धर्मेंद्र के चार बच्चे- हेमा मालिनी से ईशा और अहाना, और प्रकाश कौर से सनी और बॉबी- एक साथ दिखे थे। सनी देओल अक्सर अपनी बहनों के साथ दिखते रहते हैं लेकिन कभी उनको हेमा मालिनी के साथ नहीं देखा जाता है। इस वक्त सनी देओल का ये बयान चर्चा का हिस्सा है।
Published: undefined
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपना पहला करवा चौथ मनाया, जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। लवबर्ड्स ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। करवा चौथ के शुभ अवसर पर, सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें कियारा रेड और पिंक कलर के सूट में दिख रही हैं। उनके सूट पर चारों ओर गोल्डन एंब्रॉयडरी का काम है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और बिंदी और भारी झुमके के साथ लुक को पूरा किया, जबकि सिद्धार्थ रेड कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
फोटो में कियारा व्रत की रस्में निभाती नजर आ रही हैं और सिद्धार्थ मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी की आंखों में देख रहे हैं। सिद्धार्थ की पोस्ट को आलिया भट्ट, सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ने लाइक किया। फिल्म निर्माता करण जौहर और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी सेंट की। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा को आखिरी बार 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' है। दूसरी ओर, सिद्धार्थ के पास अगली फिल्म 'योद्धा' है।
Published: undefined
तेलुगु स्टार राम चरण अपने 'आरआरआर' के को-स्टार एनटीआर जूनियर के साथ ऑस्कर में शामिल हो गए हैं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने हाल ही में उन्हें प्रेस्टीजियस एक्टर्स ब्रांच में शामिल करने की घोषणा की। राम चरण, जिनकी निर्देशक एसएस राजामौली की सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित फिल्म 'आरआरआर' में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीतारमन राजू की भूमिका ने उन्हें वैश्विक सुर्खियां दिलाईं, वह सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
एकेडमी ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में शामिल किए गए लोगों का रोस्टर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ''अपने एक्टिंग स्किल्स के जरिए, ये अभिनेता हमारे सामने ऐसे करेक्टर्स पेश करते हैं जो हमारे दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ते हैं। आर्ट उनकी शानदार सामान्य क्षणों को असाधारण सिनेमाई अनुभवों में बदल देती है, जिससे मानवीय भावनाओं की गहराई और जटिलता के प्रति हमारी सराहना समृद्ध होती है।"
रोस्टर की घोषणा करते हुए, उन्होंने कहा, "हम एकेडमी के एक्टर्स ब्रांच में इन निपुण कलाकारों का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं: लशाना लिंच, राम चरण, विक्की क्रिप्स, लुईस कू टिन-लोक, केके पामर, चांग चेन, सकुरा एंडो, रॉबर्ट डेवी और बहुत कुछ।''
वर्तमान में, राम चरण एस. शंकर द्वारा निर्देशित आगामी तेलुगु राजनीतिक-एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी होंगी। फिल्म 2024 में रिलीज होगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined